Ads Area

एक समझदार उल्लू - A wise Owl Short Moral Stories in Hindi


A wise Owl Short Moral Stories in Hindi

A wise Owl Short Moral Stories in Hindi



एक पीपल के पेड़ में एक बूढ़ा उल्लू रहता था | वह हर दिन अपने आसपास घटने वाली घटनाओं को देखता था | 

आज, उसने देखा की एक जवान लड़के ने एक बूढ़े व्यक्ति को एक टोकरी ले जानने में मदद की | अगले दिन  उसने एक छोटी बच्ची को अपनी माँ पर चिल्लाते हुए देखा | वह  जितना देखता, उतना ही कम बोलता  |

जैसे - जैसे दिन बीतते गए, वह कम बोलता लेकिन सुनता ज्यादा था | बूढ़े उल्लू ने लोगों को बातें करते हुए और कहानियाँ सुनाते हुए सुना | 



उसने एक महिला को यह कहते हुए सुना की एक हाथी बाड़ पर कूद गया | उसने एक आदमी को यह कहते हुए सुना की उसने कभी गलती नहीं की | 

बूढ़े उल्लू ने लोगों की हर बातों को सुना और उन्हें देखा और वक्त के साथ - साथ उल्लू ने देखा की उनमे से कुछ लोग बेहतर हो गए जबकि कुछ बदतर हो गए लेकिन वह उल्लू हर दिन समझदार होता गया | 


सीख : कम बोलना और बातों को ज्यादा ध्यान से सुनना इंसान को बुद्धिमान बनाता हैं | 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area