Header Ads

मलेशिया की 'सकाई जनजाति' के बारे में पूरी जानकारी - Sakai Tribe in Hindi

इस लेख में सकाई जनजाति/Sakai Janjati/Sakai Tribe in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। 

Sakai Tribe in Hindi, Sakai Janjati

सकाई जनजाति का निवास क्षेत्र 

साकाई, मलेशिया के आदिवासी लोगों का एक महत्वपूर्ण प्रजातिक समूह है जो कि देश के मध्य भाग में निवास करता है। इस जनजाति के लोग सेमांग जनजाति के दक्षिण में घनी घाटियों और मैदानी भागों में निवास करते हैं। इनके निवास स्थान की जलवायु उष्ण और आर्द्र है और यह क्षेत्र उष्ण कटिबंधीय वनों से ढका हुआ हैं।  


Sakai Janjati के प्रजातिक लक्षण 

कुछ मानवशास्त्रियों के अनुसार सकाई लोग ऑस्ट्रेलिया के आदिवासीयों से और दक्षिण-पूर्व में पाए जाने वाले अन्य ऑस्ट्रेलॉयड लोगों से जुड़े हुए हैं। 

  • इस जनजाति के लोग लंबे  और छरहरे बदन के होते हैं।
  • इनकी चमड़ी का रंग काफी हल्का होता है। 
  • सिर लंबे और संकड़े, बाल काले, लंबे और कम घुँघराले होते है। 

आवास, औजार, शिकार और भोजन 

सकाई जनजाति के लोगों की जीवनशैली सेमांग लोगों से काफी मिलती-जुलती है। ये लोग अपनी झोपडी पेड़ों पर बनाते हैं जो की जमीन से लगभग 2 फुट की ऊंचाई पर होती है। इस झोपडी की दीवारें वृक्षों की छाल या ताड़ के पत्तों से बनाई जाती है। 


सकाई लोग शिकार के लिए एक विशिष्ट प्रकार के बांस से बनी 'फुँकनी' का इस्तेमाल करते है। यह फुँकनी 2.5m से 3.7m की लम्बाई की होती है। फुँकनी के भीतर विष लगे तीर को रखा जाता है। इस फुँकनी से 20 से 30 मीटर तक की दूरी के शिकार पर सही से निशाना लगाया जा सकता है। 


वहीं बात करें सकाई लोगों के भोजन की तो ये लोग वानस्पतिक भोजन पर निर्भर हैं। ये लोग कई प्रकार की पत्तियां, कंद-मूल, काष्ठ फल, बेर आदि एकत्रित करते हैं। कभी-कभी ये शिकार और मछली पकड़ने का कार्य भी करते हैं।  


कहीं-कहीं ये लोग अपने पास के स्थाई खेतिहरों के साथ 'मौन व्यापार' (Silent Trade) भी करते है। जिसमें व्यापार करने वाले लोग आपस में एक-दूसरे ना तो बात करते है और ना ही मोल-भाव बस एक निश्चित स्थान पर दोनों ओर के लोग विनिमय की वस्तुओं को रख देते है और ले जाते हैं। Read more »


विश्व की प्रमुख जनजातियाँ:

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.