Ads Area

सतत विकास, सतत विकास लक्ष्य और एजेंडा-21 क्या हैं? | Satat Vikas Kya Hai?

आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं Satat Vikas Kya Hai? (What is Sustainable Development in Hindi), सतत विकास लक्ष्य और Agenda 21 Kya Hai? सतत विकास की अवधारणा व एजेंडा 21 बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, इस कारण कई परीक्षाओं में इससे सवाल पूछें जाते है। इस लेख में सतत विकास व एजेंडा 21 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। 

Satat Vikas Kya Hai

Satat Vikas Kya Hai? - What is Sustainable Development in Hindi

"सतत विकास आर्थिक विकास की एक अवधारणा है जिसके अंतर्गत यह माना जाता है की विकास की प्रक्रिया में प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग इस प्रकार किया जाना चाहिए की वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं के साथ समझौता किए बिना भविष्य की पीढ़ी के लिए संसाधनों की उपलब्धता बनी रहे"। 


सतत विकास शब्द का पहली बार प्रयोग IUCN (International Union for Conservation of Nature and Natural Resources) द्वारा प्रस्तुत की गई "विश्व संरक्षण रणनीति" (World Conservation Strategy - WCS) नामक रिपोर्ट में किया गया था। 


सतत विकास शब्द की स्पष्ट और विस्तृत व्याख्या वर्ष 1987 में प्रकाशित एक रिपोर्ट जिसका शीर्षक "हमारा साझा भविष्य" (Our Common Future) था में प्रस्तुत की गई, इस रिपोर्ट को ब्रंटलैंड रिपोर्ट (Brundtland Report) कहा जाता है । यह रिपोर्ट WCED (World Commission on Environment and Development) द्वारा प्रस्तुत की गई थी। 


ब्रंटलैंड रिपोर्ट में सतत विकास को निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित किया गया है -

"सतत विकास वह विकास है जिसके अंतर्गत आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने की क्षमताओं से समझौता किये बिना वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है"

(Sustainable development is a development that meets the needs of the present without compromising the ability of future generations to meet their own needs.)


सतत विकास की अवधारणा नव-नियतिवाद/नव-निश्चयवाद अवधारणा (Neo-determinism) के अंतर्गत आती है। सतत विकास के अंतर्गत 5 क्षेत्रों को शामिल किया जाता है -

  1. जल 
  2. कृषि 
  3. ऊर्जा
  4. स्वास्थ्य 
  5. जैव-विविधता 


 सतत विकास/स्थायी विकास की अवधारणा हमें नए प्रकार की संसाधन उपयोग रणनीतियों की ओर ले जाती है जो निम्नलिखित है-

  • संसाधनों का संरक्षण किया जाए तथा उनका अत्यधिक कम उपयोग किया जाए। 
  • अनवीकरणीय संसाधनों की जगह नवीकरणीय संसाधनों का अधिक उपयोग किया जाए। 
  • पदार्थों का पुनर्चक्रण तथा पुनःउपयोग 


Important links:


Agenda-21 Kya Hai? - What is Agenda-21?

"एजेंडा-21" संयुक्त राष्ट्र संघ का सतत/स्थायी विकास से सम्बंधित चलाया जाने वाला एक कार्यक्रम है। एजेंडा-21 में 21 का अर्थ है 21वीं सदी। यह वैश्विक, राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र के संगठनों, सरकारों एवं प्रमुख समूहों को उन जगहों पर कार्यवाही करने के लिए खाका प्रस्तुत करता है, जहाँ पर भी पर्यावरण पर मानवीय प्रभाव पड़ रहे है। 


सतत विकास लक्ष्य - Sustainable Development Goals In Hindi 

2015 में संयुक्त राष्ट्र ने अगले 15 साल के लिए सतत विकास के 17 लक्ष्य और 169 प्रयोजन तय किये हैं जो की निम्नलिखित हैं -

Sustainable Development Goals In Hindi
Sustainable Development Goals


  1. गरीबी के सभी रूपों की पूरे विश्व से समाप्ति। 
  2. भुखमरी की समाप्ति, खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोषण एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा। 
  3. सभी आयु के लोगों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा। 
  4. समावेशी और न्यायसंगत गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही सभी को सीखने का अवसर देना। 
  5. लैंगिक समानता प्राप्त करने के साथ ही महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना। 
  6. सभी के लिए स्वच्छता और पानी के सतत प्रबंधन को सुनिश्चित करना। 
  7. सस्ती, विश्वसनीय, टिकाऊ और आधुनिक ऊर्जा तक पहुंच सुनिश्चित करना। 
  8. सभी के लिए निरंतर समावेशी और सतत आर्थिक विकास, पूर्ण और उत्पादक रोजगार तथा बेहतर कार्य को बढ़ावा देना। 
  9. लचीले बुनियादी ढांचे, समावेशी और सतत औद्योगीकरण को बढ़ावा। 
  10. देशों के मध्य और देश के भीतर असामानता को कम करना। 
  11. सुरक्षित लचीले और टिकाऊ शहर और मानव बस्तियों का निर्माण। 
  12. स्थायी खपत और उत्पादन पैटर्न को सुनिश्चित करना। 
  13. जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभाव से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई करना। 
  14. स्थायी सतत विकास के लिए महासागरों, समुद्र और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और उपयोग। 
  15. सतत विकास को बढ़ावा देने वाली स्थलीय पारिस्थितिकी प्रणालियों, सुरक्षित जंगलों, भूम-क्षरण और जैव विविधता के बढ़ते नुकसान को रोकने का प्रयास करना। 
  16. सतत विकास के लिए शांतिपूर्ण और समावेशी समितियों को बढ़ावा देने के साथ ही सभी स्तरों पर इन्हें प्रभावी, जवाबदेहपूर्ण बनाना ताकि सभी के लिए न्याय सुनिश्चित हो सके। 
  17. सतत विकास के लिए वैश्विक भागीदारी को पुनर्जीवित करने के अतिरिक्त क्रियान्वयन के साधनों को मजबूत बनाना


इस लेख में हमने Satat Vikas Kya Hai? (What is Sustainable Development in Hindi), SDG और Agenda 21 Kya Hai? आदि के बारे में विस्तार से जाना है। मैं आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। पर्यावरण व पारिस्थितिकी के अन्य लेख पढ़ने के लिए यह click करें 👉🏻 Environment and Ecology.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area