Ads Area

अभ्यारणय, राष्ट्रीय पार्क, जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र और संरक्षण रिजर्व क्या है? | Biosphere Reserves In Hindi

दोस्तों, इस लेख में हम जानेंगे की अभ्यारण्य (Sanctuary In Hindi), राष्ट्रीय पार्क (National Park In Hindi), जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र (Biosphere Reserves In Hindi), संरक्षण रिजर्व (Conservation Reserve In Hindi) और सामुदायिक रिजर्व (Community Reserve) क्या है? 

Biosphere Reserves In Hindi
Biosphere Reserves In Hindi

TABLE OF CONTENT:


वन्यजीव अभ्यारण्य क्या है? - Wildlife Sanctuaries In Hindi 

वन्यजीव अभ्यारण्य एक ऐसा संरक्षित क्षेत्र होता है जहां जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों आदि को संरक्षित किया जाता है। अभ्यारण्य में संरक्षण के साथ चीफ वार्डन की अनुमति से सीमित मानव गतिविधियां भी संभव होती हैं तथा यहाँ पर्यटन की अनुमति होती है किन्तु यहाँ अवैध शिकार, वृक्षों की अवैध कटाई तथा ऐसे सभी कार्य प्रतिबंधित होते है, जिससे इस क्षेत्र के प्राकृतिक जीवों को किसी भी प्रकार के नुकसान की संभावना हो। 

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसार यदि राज्य किसी विशेष क्षेत्र को जैव-विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानता हो अर्थात वहाँ विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां, जीव-जंतु तथा भू-आकृति विशेषताएँ पाई जाती हो तब वह इस क्षेत्र को संरक्षण के दृष्टिकोण से अभ्यारण्य घोषित कर सकता है। 


वर्तमान में भारत में 567 वन्यजीव अभ्यारण्य है जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के 3.73% पर विस्तृत है।


राष्ट्रीय पार्क क्या होता है? - What Is National Park In Hindi

ऐसे क्षेत्र जो पारिस्थितिकी, जीव-जंतुओं, वनस्पतियों तथा जलीय महत्व के है उनका संरक्षण किया जाना आवश्यक है। ऐसे समृद्ध जैव-विविधता वाले प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र वाले क्षेत्रों को 1972 के वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत राज्य, राष्ट्रीय उद्यानों (National Parks) के रूप में घोषित कर सकता है। 

राष्ट्रीय उद्यान में किसी भी प्रकार की मानवीय गतिविधियों की अनुमति नहीं होती है तथा इनकी सीमा सुपरिभाषित होती है। 

किसी अभ्यारण्य को भी राष्ट्रीय पार्क घोषित किया जा सकता है, किन्तु यदि यह एक बार राष्ट्रीय पार्क घोषित हो गया तब इसे वापस दोबारा अभ्यारण्य नहीं बनाया जा सकता है। 



वर्तमान में भारत में 106 राष्ट्रीय पार्क है जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के 1.35% भाग पर विस्तृत है।


national parks in India

  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पार्क - हेमिस राष्ट्रीय पार्क (लेह)
  • भारत का सबसे पहला राष्ट्रीय पार्क - जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क (उत्तराखंड) 
  • जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क का पुराना नाम - हेली राष्ट्रीय पार्क
  • भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय पार्क - साउथ बटन राष्ट्रीय पार्क (अंडमान व निकोबार)


भूगोल के कुछ महत्वपूर्ण लेख:



जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र - Biosphere Reserves In Hindi

Biosphere Reserves या जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र UNESCO के 'Man and the Biosphere (MAB) Programme ' कार्यक्रम से संबंधित संकल्पना है। Biosphere प्राकृतिक और सांस्कृतिक भू-दृश्यों के घोतक होते हैं, जहां संपूर्ण स्थानिक पारिस्थितिक तंत्र को संरक्षित किया जाता है। यह कोर, बफर और संक्रमण क्षेत्र पर आधारित संरचना है। 


जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र त्रिस्तरीय संकल्पना है जिसमें निम्नलिखित क्षेत्र होते हैं -

Biosphere Reserves In Hindi


1. क्रोड या कोर क्षेत्र

यह नेशनल पार्क का प्रतिनिधित्व करता है जहां संरक्षण का कार्य होता है और यहाँ मानवीय गतिविधियां पूरी तरह से प्रतिबंधित होती है। 


2. बफर क्षेत्र

यह कोर क्षेत्र को घेरे हुए मध्यवर्ती क्षेत्र होता है जहां अनुसंधान, शिक्षण-प्रशिक्षण और पर्यटन की धारणीय गतिविधियां संभव होती है। 


3. संक्रमण क्षेत्र

बफर क्षेत्र की चारों ओर संक्रमण क्षेत्र होता है, जहां मानव विकासात्मक गतिविधियां कर सकता है किंतु इन गतिविधियों के कारण कोर क्षेत्र को कोई भी नुकसान नहीं होना चाहिए। 



भारत में जैव-आरक्षित क्षेत्र - Biosphere Reserves of India

भारत में वर्तमान में 18 जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र है जो निम्नलिखित है -

Name Location Year
Nilgiri Biosphere Reserve Karnataka, Tamil Nadu and Kerala 1986
Nanda Devi Biosphere Reserve Uttarakhand 1988
Gulf of Mannar Tamil Nadu 1989
Nokrek Meghalaya 1988
Sundarbans West Bengal 1989
Manas Assam 1989
Simlipal Odisha 1994
Dihang-Dibang Arunachal Pradesh 1998
Pachmarhi Biosphere Reserve Madhya Pradesh 1999
Achanakmar-Amarkantak Biosphere Reserve Madhya Pradesh, Chhattisgarh 2005
Great Rann of Kutch Gujarat 2008
Cold Desert Himachal Pradesh 2009
Khangchendzonga National Park Sikkim 2000
Agasthyamalai Biosphere Reserve Kerala, Tamil Nadu 2001
Great Nicobar Biosphere Reserve Andaman and Nicobar Islands 1989
Dibru-Saikhowa Assam 1997
Seshachalam Hills Andhra Pradesh 2010
Panna Madhya Pradesh 2011
 


संरक्षण रिजर्व और सामुदायिक रिजर्व - Community Reserve In Hindi

राज्य सरकार द्वारा आधिकारित भूमि क्षेत्र जो राष्ट्रीय उद्यान या अभ्यारण्य क्षेत्र से संलग्न है, स्थानीय समुदाय से विचार-विमर्श करने के बाद उन्हें 'संरक्षण रिजर्व' घोषित किया जा सकता है। 

इसी प्रकार किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा अधिकृत क्षेत्र जो राष्ट्रीय उद्यान, अभ्यारण्य और संरक्षण क्षेत्र के अंतर्गत शामिल नहीं है राज्य सरकार उसे जीव-जंतु और समुदाय के संरक्षण के लिए 'सामुदायिक रिजर्व'  घोषित कर सकती है। 

वास्तव में संरक्षण रिजर्व और समुदाय रिजर्व बफर जोन, संयोजक अथवा दो राष्ट्रीय अभ्यारण्यों, जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों के मध्य गलियारे का कार्य करते हैं। 


भारत में वर्तमान में 86 संरक्षण रिजर्व और 163 सामुदायिक रिजर्व है।


समुद्री संरक्षित क्षेत्र - Marine Protected Area

इसके अंतर्गत समुद्री पारिस्थितिक तंत्र को संरक्षित किया जाता है, जिसमें लैंगून, प्रवाल भित्ति, मैंग्रोव, ज्वारनदमुख तथा तटीय क्षेत्र शामिल है। कुछ महत्वपूर्ण समुद्री संरक्षित क्षेत्र निम्नलिखित है -

Marine protected area
source: drishtiias

  • मन्नार की खाड़ी राष्ट्रीय उद्यान, तमिलनाडु के समीप है जो हिन्द महासागर के 21 छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। 
  • भारत का पहला समुद्री राष्ट्रीय पार्क कच्छ की खाड़ी है। यहां कुल 42 द्वीप है जिनमें विभिन्न प्रकार के जीव एवं वनस्पतियां मिलती है। 
  • महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान अंडमान द्वीप के निकट वांडूर के पास स्थित है। 
  • गहिरमाथा समुद्री वन्यजीव अभ्यारण ओलिव रिडले कछुओं के लिए प्रसिद्ध है। 

Related links:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area