Ads Area

भूगोल से सम्बंधित परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण शब्दावली - Geography Important Terminology In Hindi

दोस्तों, आज के इस लेख में हम भूगोल की कुछ मूलभूत शब्दावलीयों Geography Important Terminology In Hindi के बारे में जानेंगे। भूगोल को पढ़ने या मैपिंग (Mapping) करने के लिए इन शब्दावलियों का ज्ञान होना अतिआवश्यक हैं। इससे आपको भूगोल को समझने में बहुत आसानी होगी। भूगोल में कई ऐसे terms हैं जो विद्यार्थियों को बहुत Confuse करते हैं, कुछ ऐसे ही terms को आज के इस लेख में बड़ी आसान भाषा में और चित्रों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया हैं। इसी के साथ उन terms से सम्बंधित कुछ GK के सवालों को भी दिया गया हैं, जो सभी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। 

 

महाद्वीप क्या हैं ? What Is Continent In Hindi

Continent in hindi


सामान्यतः वृहद एवं विस्तृत भू-संहति (landmass) महाद्वीप कहलाती है। विश्व में 7 महाद्वीपों को चिन्हित किया गया हैं - 


महाद्वीपों का क्षेत्रफल के आधार पर अवरोही क्रम - 
  1. एशिया 
  2. अफ्रीका 
  3. उत्तरी अमेरिका 
  4. दक्षिणी अमेरिका 
  5. अंटार्कटिका 
  6. यूरोप 
  7. ऑस्ट्रेलिया / ओशीनिया  


द्वीप क्या होता हैं ? What Is Island In Hindi 

Island in hindi


ऐसा भू-भाग जो चारों ओर से महासागरीय जल से घिरा हो, द्वीप कहलाता हैं। 

विश्व के 10 बड़े द्वीपों का अवरोही क्रम - 
  1. ग्रीनलैंड 
  2. न्यू गिनी 
  3. बोर्नियो 
  4. मेडागास्कर 
  5. बैफिन 
  6. सुमात्रा 
  7. होंशु 
  8. विक्टोरिया 
  9. ग्रेट ब्रिटेन 
  10. एल्समर 

  • ऑस्ट्रेलिया भी एक द्वीप है, किन्तु इसके विस्तार, जनसंख्या आदि के कारण इसे महाद्वीप का दर्जा दिया  गया है। इसे "द्वीपीय महाद्वीप" भी कहते है। 


नदी द्वीप क्या होता हैं ? River Island In Hindi 


जब कोई भू -भाग नदी जल से चारों ओर से घिर जाता हैं, तब इसे नदी द्वीप कहते हैं। 


नदी द्वीप (River Island)

  • असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित "माजुली द्वीप" विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। 

  • विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप शहर सेंट लॉरेन नदी में स्थित कनाड़ा का "मॉट्रियल शहर" हैं। 


प्रायद्वीप - Peninsula In Hindi

तीन तरफ से महासागर से घिरे तथा एक तरफ स्थल भाग से जुड़े भू-भाग को प्रायद्वीप कहा जाता हैं। 

peninsula in hindi


  • विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप "अरब प्रायद्वीप" है। 

अंतरीप - Cape In Hindi 

किसी महाद्वीप या स्थल भाग का वह शंकवाकार हिस्सा जो महासागरीय या सागरीय जल की ओर निकला रहता है, अंतरीप या केप कहलाता हैं।  

cape in hindi, bhartiy praydeep


  • कुमारी अंतरीप (कन्याकुमारी, भारत) 
  • केप ऑफ़ गुड होप (अफ्रीका)


स्थलसंधि - Isthmus In Hindi 

isthmus in hindi


स्थल भाग की वह संकरी पट्टी जो दो स्थलखंडों को जोड़ती हैं तथा दो जलीय तंत्रों को अलग करती हैं, स्थलसंधि कहलाती हैं। स्थलसंधि को" स्थलडमरूमध्य" भी कहते हैं।  


उपमहाद्वीप - Subcontinent In Hindi

ऐसा विस्तृत भू-भाग जो आकर में महाद्वीप से छोटा किन्तु अन्य विशेषताओं में महाद्वीप के समकक्ष होता हैं, उपमहाद्वीप कहलाता हैं। 

उपमहाद्वीप (Subcontinent)


  • भारतीय उपमहाद्वीप (इसके अंतर्गत भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को शामिल किया जाता हैं। )


सुपर महाद्वीप - Super Continent In Hindi

जब दो या दो से अधिक महाद्वीप संयुक्त रूप में पाए जाते हैं, तब इसे सुपर महाद्वीप कहा जाता हैं। 

सुपर महाद्वीप (Super Continent)


  • उत्तरी अमेरिका  + दक्षिणी अमेरिका = अमेरिका सुपर महाद्वीप 
  • यूरोप + एशिया = यूरेशिया सुपर महाद्वीप 
  • पैंजिया (करोड़ों वर्षों पूर्व जब सभी महाद्वीप एक साथ जुड़े थे।)

महासागर - Ocean In Hindi

विस्तृत एवं खारा जलीय तंत्र जिसमें ज्वार-भाटा की परिघटना होती हैं, महासागर कहलाता हैं। विश्व में 5 महासागर चिन्हित किये गए हैं -

महासागर (Ocean)



क्षेत्रफल के आधार पर महासागरों का अवरोही क्रम - 
  1. प्रशांत महासागर 
  2. अटलांटिक महासागर 
  3. हिंद महासागर 
  4. दक्षिणी महासागर 
  5. आर्कटिक महासागर 


सागर - Sea In Hindi

सागर (Sea)


स्थल भाग से घिरा हुआ महासागर का विस्तृत क्षेत्र जो आकार को छोड़कर शेष लक्षणों में महासागर  के तुल्य होता हैं, सागर कहलाता हैं। सागर अनिवार्य रूप से महासागर से जुड़ा होता हैं।

 
नोट: कैस्पियन सागर, अरल सागर और मृत सागर सागर न होकर झीले हैं। ये विस्तृत जलीय तंत्र हैं, इसलिए स्थानीय लोग इन्हें सागर कह देते हैं, किन्तु इनका जुड़ाव किसी भी महासागर से नहीं हैं अतः ये सागर न होकर झीले हैं।  

  

झील (Lake) तथा लैगून (Lagoon) / पश्च जल (Back Water)

महाद्वीपों के आंतरिक भाग में प्राकृतिक या मानव निर्मित वृहद जलीय तंत्र, झील कहलाती हैं। 

झील (Lake) तथा लैगून (Lagoon) / पश्च जल (Back Water)


  • जिस झील में नदियों द्वारा जल का आवागमन बना रहता हैं उनमें लवणों का जमाव नहीं हो पाता हैं, उन्हें ताजा पानी की झील कहते है। 
  • जिस झील में वर्षा जल की प्राप्ति होती हैं, किन्तु जल का निकास नहीं हो पाता है, वहां लवणों के जमाव से खारे पानी की झील का निर्माण होता हैं। 

जब किसी अवरोध के कारण महासागर के तटीय क्षेत्र में झील सदृश संरचना का निर्माण होता हैं, तब इसे "लैगून झील" कहते हैं। लैगून का जल खारा होता हैं। सभी लैगून झील होती हैं परंतु सभी झील लैगून नहीं होती। 

  • विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील - कैस्पियन सागर 
  • विश्व की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील - सुपीरियर झील 
  • विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित नौगम्य झील - टिटिकाका झील 
  • विश्व की सबसे अधिक गहरी झील - बैकाल झील 
  • भारत की सबसे बड़ी झील - चिल्का झील  

खाड़ी (Bay, Gulf, Bight)

गल्फ, बे और बाइट की कोई सार्वभौमिक परिभाषा नहीं दी जा सकती हैं। इन्हें केवल इनके लक्षणों से पहचाना जा सकता हैं। 

खाड़ी (Bay, Gulf, Bight)


  जब महासागरीय जल तटीय भाग में संकरे मुहाने में प्रवेश करता है तथा लम्बाई एवं गहराई में अपरदन करता है, तब Gulf का निर्माण होता हैं। 

→  Bay वक्राकार जलीय संरचना हैं, जिसमें जल 3 ओर से स्थल भाग से घिरा होता हैं, इसका मुहाना गल्फ की तुलना में बड़ा किन्तु जल का आयतन कम होता हैं। 

→  Bight भी वक्राकार जलीय तंत्र हैं किन्तु इसका मुहाना बे से बड़ा तथा जल का आयतन कम होता हैं।  

  • विश्व की सबसे बड़ी गल्फ - Gulf of Mexico 
  • विश्व की सबसे बड़ी बे - Bay of Bengal 

जलसंधि - Strait In Hindi

खाड़ी (Bay, Gulf, Bight)


जलसंधि प्राकृतिक रूप में जल का संकरा प्रवाह हैं, जो जलीय तंत्रों को जोड़ती हैं तथा दो स्थलीय भागों को पृथक करती है। जलसंधि को "जलडमरूमध्य" भी कहते हैं।  


Download Pdf 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area