Ads Area

अक्षांश व देशांतर रेखाएँ और इनसे सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य - Akshansh Aur Deshantar

Akshansh Aur Deshantar रेखाएँ भूगोल का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है। अक्षांश (Latitude) देशांतर (Lontitude) रेखाओं का जिक्र भूगोल में कई जगह होता हैं। इन रेखाओं से हमें पृथ्वी पर सूर्यातप के वितरण, पृथ्वी के ऊष्मा बजट, जलवायु प्रदेशों, किसी स्थान की स्थिति आदि को समझने में आसानी होती हैं। Akshansh Aur Deshantar रेखाएँ प्रतियोगिता परीक्षाओं की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। 


Akshansh Aur Deshantar


Table Of Content

अक्षांश तथा अक्षांश रेखा क्या हैं? - What Is Latitude In Hindi

पृथ्वी के केंद्र से विषुवत रेखा को आधार मानकर उत्तर व दक्षिण में मापी गई कोणीय दूरी "अक्षांश" कहलाती है तथा समान अक्षांशों को मिलाती हुई पूर्व-पश्चिम दिशा में खींची गयी रेखाएँ "अक्षांश रेखाएँ" कहलाती है।   

What Is Latitude In Hindi



विषुवत रेखा के उत्तर की सभी अक्षांश रेखाओं को 'उत्तरी अक्षांश रेखाएँ' तथा दक्षिण सभी अक्षांश रेखाओं को 'दक्षिणी अक्षांश रेखाएँ' कहते हैं इसलिए प्रत्येक अक्षांश के मान के साथ उसकी दिशा यानी उत्तर (N) या दक्षिण (S) लिखी जाती हैं।  


  • अक्षांश व अक्षांश रेखाएँ ग्लोब या मानचित्र पर खींची गई काल्पनिक रेखाएँ होती हैं। 
  • प्रत्येक अक्षांश रेखा वृत का निर्माण करती है। "विषुवत रेखा" सबसे लम्बी अक्षांश रेखा है। 
  • विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर चलने पर अक्षांश रेखाओं की लंबाई में कमी आती है जो अंततः उत्तरी व दक्षिणी ध्रुवों पर बिंदु में परिवर्तित हो जाती हैं। किन्तु विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर चलने पर अक्षांशों का कोणीय मान बढ़ता हैं।  
  • यदि अक्षांश रेखाएँ 1° - 1° के अंतराल पर खींची गयी है तब किन्हीं दो क्रमागत अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी 111 km होती है। 
  • दो अक्षांशो के बीच की दूरी को 'कटिबंध' (Zone) कहा जाता है।  
  • यदि उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों को बिंदु न मानकर रेखा माना जाए तो पृथ्वी पर कुल 181 अक्षांश रेखाएँ (विषुवत रेखा + 180 अक्षांश रेखाएँ) होगी और यदि बिंदु माना जाए तो पृथ्वी पर कुल 179 अक्षांश रेखाएँ हैं। (181 - 2 = 179) 

प्रतिध्रुवस्थ अक्षांश (Antipodal Latitude) 

अक्षांश के ठीक विपरीत स्थित अक्षांश को 'प्रतिध्रुवस्थ अक्षांश' कहा जाता है। 

उदाहरण - 20° उत्तरी अक्षांश का प्रतिध्रुवस्थ अक्षांश = 20° दक्षिणी अक्षांश 


महत्वपूर्ण अक्षांश रेखाएँ - Important Latitude Line In Hindi 

  1. भूमध्य रेखा / विषुवत रेखा (Equator) - [0°]
  2. कर्क रेखा (Tropic Of Cancer) - [23½° N]
  3. मकर रेखा (Tropic Of Capricorn) - [ 23½° S]
  4. आर्कटिक वृत (Arctic Circle) - [66½° N]
  5. अंटार्कटिक वृत (Antarctic Circle) - [66½° S]

Important Latitude Line In Hindi


1. भूमध्य रेखा / विषुवत रेखा (Equator) - [ 0° ]

भूमध्य रेखा, पृथ्वी की सतह पर उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव के मध्य, दोनों ध्रुवों से सामान दूरी पर स्थित एक काल्पनिक रेखा है जो पृथ्वी को दो बराबर भागों (उत्तरी गोलार्द्ध व दक्षिणी गोलार्द्ध) में विभाजित करती है। इसे "शून्य डिग्री अक्षांश रेखा" के नाम से भी जाना जाता है। 


भूमध्य रेखा पर सूर्य की किरणें पूरे वर्ष भर लगभग लंबवत पड़ती है, जिससे यहाँ पर अत्यधिक सूर्यातप की प्राप्ति होती है इस कारण यहां का तापमान सदैव उच्च बना रहता है। यहां वार्षिक एवं दैनिक तापान्तर बहुत कम रहता है। 


भूमध्य रेखा पर पूरे वर्ष में 2 बार (21 मार्च व 23 सितंबर) सूर्य लंबवत चमकता है। 


भूमध्य रेखा पर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का मान न्यूनतम होता है जबकि ध्रुवों की ओर जाने पर यह मान क्रमशः बढ़ता जाता है। ध्रुवों पर यह सर्वाधिक होता है क्योंकि पृथ्वी ध्रुवों पर कुछ चपटी है, जिसके कारण पृथ्वी के केंद्र से ध्रुवों की दूरी, भूमध्य रेखा की अपेक्षा कम है। 


भूमध्य / विषुवत रेखा पर स्थित देश - Countries Located on Equator

भूमध्य / विषुवत रेखा पर स्थित देश
इक्वाडोर (Ecuador)
कोलंबिया (Colombia)
ब्राजील (Brazil)
साओ टोमे एंड प्रिंसेप (São Tomé and Príncipe)
गैबोन (Gabon)
रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (Republic of the Congo)
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (Democratic Republic of the Congo)
युगांडा (Yuganda)
केन्या (Kenya)
सोमालिया (Somaliya)
मालदीव (Maldeev)
इंडोनेशिया (Indoneshia)
किरीबाती (Kiribati)
 

2. कर्क रेखा ( Tropic Of Cancer) - [23½° N]

  • कर्क रेखा उत्तरी गोलार्द्ध में विषुवत रेखा से 23½° उत्तर की कोणीय दूरी पर स्थित है। 
  • कर्क रेखा एशिया, अफ्रीका तथा मध्य अमेरिका से होकर गुजरती है। 


कर्क रेखा पर स्थित देश - Countries Located on Tropic of Cancer


कर्क रेखा पर स्थित देश
मैक्सिको (Mexico)
बाहामास (Bahamas)
पश्चिमी सहारा (Western Sahara)
मारिटैनिया (Mauritania)
अल्जीरिया (Algeria)
माली (Maali)
नाइजर (nigeria)
लीबिया (Libiya)
मिश्र (Egypy)
सऊदी अरब (Saudi Arab)
संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
ओमान (Oman)
भारत (India)
बांग्लादेश (Bangladesh)
म्यांमार (Myanmar)
चीन (China)
ताईवान (Taiwan)
 

कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्य 

कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्य
गुजरात
राजस्थान
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
झारखंड
पश्चिम बंगाल
त्रिपुरा
मिजोरम
 

3. मकर रेखा (Tropic Of Capricon) - [23½° S]

  • यह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। विषुवत रेखा से 23½° दक्षिण की कोणीय दूरी मकर रेखा/वृत को प्रदर्शित करती है। 
  • मकर रेखा दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका तथा ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से होकर गुजरती है। 

मकर रेखा पर स्थित देश - Countries Located on Tropic of Capricorn

मकर रेखा पर स्थित देश
अर्जेंटीना (Argentina)
ब्राजील (Brazil)
पराग्वे (Prague)
नामीबिया (Namibia)
बोत्सवाना (Botsvana)
दक्षिण अफ्रीका (South Africa)
मोजाम्बिक (Mozambik)
मेडागास्कर (Medagascar)
ऑस्ट्रेलिया (Austrelia)
 

    

4. आर्कटिक वृत (Arctic Circle) -  [66½° N]

विषुवत रेखा से 66½° उत्तर की कोणीय दूरी आर्कटिक वृत के रूप में जानी जाती हैं। 

 

आर्कटिक वृत पर स्थित देश - Countries Located on Arctic Meridian

आर्कटिक वृत पर स्थित देश
अलास्का (USA)
कनाडा (Canada)
ग्रीनलैंड (Greenland)
आइसलैंड (Iceland)
नॉर्वे (Norway)
स्वीडन (Swedan)
फ़िनलैंड (Finland)
रूस (Russia)
 

5. अंटार्कटिक वृत (Antarctic Circle) - [66½° S]

  • विषुवत रेखा से 66½° दक्षिण की कोणीय दूरी अंटार्कटिक वृत के रूप में जानी जाती हैं।
  • अंटार्कटिक वृत किसी देश से होकर नहीं गुजरती हैं। 

निम्न अक्षांश, मध्य अक्षांश और उच्च अक्षांश क्या हैं?

  1. विषुवत रेखा (0°) से 30° उत्तर और दक्षिण अक्षांशों के मध्य के क्षेत्र को 'निम्न अक्षांशीय क्षेत्र' कहा जाता है। 
  2. 30° से 60° उत्तर और दक्षिण अक्षांशों के मध्य के क्षेत्र को 'मध्य अक्षांशीय क्षेत्र' कहा जाता है। 
  3. 60° से 90° उत्तर व दक्षिण अक्षांशों के मध्य का क्षेत्र 'उच्च अक्षांशीय क्षेत्र' कहलाता है।    


देशांतर और देशांतर रेखा क्या है? What Is Longitude Line In Hindi 

(i). प्रधान याम्योत्तर रेखा (0°) के पूर्व या पश्चिम में स्थित किसी स्थान की कोणीय दूरी "देशांतर" कहलाती है तथा इस स्थान से गुजरने वाली एवं उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली उर्ध्वाधर काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी को दो बराबर भागों में बाँटती है, "देशांतर रेखा" कहलाती है। देशांतर रेखाओं को "याम्योत्तर रेखाएँ" भी कहते है।    


What Is Longitude Line In Hindi


(ii). प्रधान याम्योत्तर [Prime Meridian] (0°) के ठीक पीछे वाले याम्योत्तर का मान 180° होता है। इन दोनों याम्योत्तरों के सहारे पृथ्वी को पूर्वी और पश्चिमी गोलार्द्धों में विभाजित किया जाता है। 


(iii). प्रत्येक देशांतर रेखा एक अर्द्धवृत होती है। किन्हीं दो क्रमागत याम्योत्तरों के बीच की दूरी 111.3 km होती है। यह दूरी विषुवत रेखा पर होती है तथा ध्रुवों की ओर जाने पर यह कम होती जाती है और उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर शून्य हो जाती है। 


(iv). 0° व 180° याम्योत्तरों को छोड़कर शेष याम्योत्तरों और देशान्तरों के साथ पूर्व या पश्चिम लिखा जाता है।  

(v). 0° याम्योत्तर रेखा को "प्रधान याम्योत्तर रेखा" या "प्रधान मध्याह्न रेखा" कहते है। यह इंग्लैंड के 'ग्रीनविच वेधशाला' से होकर गुजरती है इस कारण इसे "ग्रीनविच रेखा" भी कहते है। 

(vi). देशांतर रेखाओं की कुल संख्या 360 हैं। 


ग्रीनविच रेखा पर स्थित देश - Country Situated on Greenwich Meridian

ग्रीनविच रेखा पर स्थित देश
यूनाइटेड किंगडम (UK)
फ्रांस (France)
स्पेन (Spain)
अल्जीरिया (Algeria)
माली (Maali)
बर्किना फासो (Burkina Faso)
घाना (Ghana)
टोगो (Togo)
 

अक्षांश व देशांतर रेखाओं से कुछ महत्वपूर्ण सम्बंधित तथ्य 

  • 60° अक्षांश रेखा की लम्बाई विषुवत रेखा की लम्बाई की आधी होती है। 
  • अक्षांशों के सन्दर्भ में विषुवत वृत एकमात्र "वृहद वृत्त" (Great Circle) है।
  • दो अक्षांशों तथा दो देशांतरों के मध्य अवस्थित भाग को 'ग्रिड' कहा जाता है। 
  • अक्षांश व देशांतर रेखाएँ एक-दूसरे को समकोण पर काटती है। 
  • अफ्रीका महाद्वीप में 'कॉन्गो नदी (जायरे नदी)' भूमध्य रेखा को दो बार काटती है। 
  • भारत की 'माही नदी' कर्क रेखा को दो बार काटती है। 
  • 30° से 35° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य स्थित पेटियों को "अश्व अक्षांश" कहा जाता है।    
  • कर्क रेखा व प्रधान याम्योत्तर रेखा (ग्रीनविच रेखा) एक-दूसरे को 'अल्जीरिया' में काटती है। 
  • विषुवत रेखा व मकर रेखा, प्रधान याम्योत्तर को 'अटलांटिक महासागर' में काटती है। 


निष्कर्ष

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने Akshansh Aur Deshantar के बारे में पूरे विस्तार से चर्चा की हैं। मैंने यहाँ Akshansh Aur Deshantar तथा उसने सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया है, फिर भी यदि आपका कोई भी Doubt है तो आप Comment कर के पूछ सकते है। 
 
 

FAQs 


ग्लोब में कुल कितने अक्षांश है?
Ans. यदि उत्तरी व दक्षिणी ध्रुवों को रेखा न मानकर बिंदु माना जाए तो कुल अक्षांश रेखाएं 179 हैं और यदि रेखा माना जाये तो कुल अक्षांश रेखाएं 181 हैं। 

देशांतर की संख्या कितनी हैं?
Ans. 360

0 डिग्री देशांतर कहां है?
Ans. 0° देशांतर इंग्लैंड के 'ग्रीनविच वेधशाला' से होकर गुजरती हैं।  

सबसे बड़ा अक्षांश का नाम क्या है?
Ans. विषुवत वृत (0° अक्षांश)

भारत का देशांतर कितना डिग्री है?
Ans. 68°7' पूर्व और 97°25' पूर्व

मकर रेखा पर स्थित कितने देश हैं?
Ans. 9 देश स्थित हैं। 


कर्क रेखा कितने देशों से होकर गुजरती है?
Ans. 17 देशों से 
 

इन्हें भी देखें -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area