Ads Area

जानिए चराइदेव मैदाम क्या हैं? जिसे UNESCO विश्व धरोहर टैग के लिए नामांकित किया गया हैं - Charaideo Maidam In Hindi

हाल ही में केन्द्र सरकार ने असम में स्थित "चराइदेव मैदाम" (Charaideo Maidam In Hindi) को UNESCO की विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए नामित किया है। आज के इस आर्टिकल में हम चराइदेव मैदाम (Charaideo Maidam In Hindi) और UNESCO पर चर्चा करेंगे। यह Current News होने के कारण परीक्षापयोगी है। 

Charaideo Maidam In Hindi


चराइदेव मैदाम चर्चा में क्यों हैं? - Charaideo Maidam In Hindi

हाल ही में केंद्र सरकार ने इस वर्ष पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य में स्थित चराइदेव मैदाम (Charaideo Maidam)/अहोम मैदाम को UNESCO की विश्व विरासत सूची में शामिल करने का निर्णय लिया हैं। 


अप्रैल 2014 में पहली बार चराइदेव को UNESCO की विश्व धरोहर स्थल की अस्थायी सूची (Tentative List) में शामिल किया गया था।  


विश्व धरोहर स्थल क्या हैं? What Is World Heritage Site In Hindi

विश्व धरोहर स्थल एक ऐसा स्थान होता है जो UNESCO द्वारा अपने विशेष सांस्कृतिक या भौतिक महत्व के लिए सूचीबद्ध होता हैं। 


इन स्थलों की सूची यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा प्रशासित अंतर्राष्ट्रीय "विश्व विरासत कार्यक्रम" द्वारा रखी जाती हैं। 


इन स्थलों को विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण से सम्बंधित कन्वेंशन (1972) के तहत नामांकित किया जाता हैं। 


विश्व धरोहर स्थलों का वर्गीकरण  

सांस्कृतिक विरासत स्थल:

सांस्कृतिक विरासत स्थल के अंतर्गत महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल, ऐतिहासिक इमारतों, स्मारकीय मूर्तियाँ व चित्रकला आदि कार्यों को शामिल किया जाता हैं। 


प्राकृतिक विरासत स्थल:

प्राकृतिक विरासत स्थल में उन प्राकृतिक क्षेत्रों को शामिल किया जाता हैं जिनमें उत्कृष्ट पारिस्थितिक और विकासवादी प्रक्रिया और लुप्तप्राय प्रजातियाँ आदि हैं। 


मिश्रित विरासत स्थल:

इसमें प्राकृतिक और सांस्कृतिक दोनों स्थलों को शामिल किया जाता हैं। 


मैदाम क्या हैं ? 

  • मैदाम या मोइदम्स चराइदेव में स्थित अहोम वंश (13वी -19वी शताब्दी) की एक टीला-दफन प्रणाली है। 
  • इनमें अहोम राजवंश के नश्वर अवशेषों को स्थापित किया जाता था। 
  • अहोम वंश के राजघरानों की टीला-दफन प्रणाली की तुलना प्राचीन चीन के शाही मकबरों और मिश्र के पिरामिडों से की जा सकती हैं। 
  • अहोम शासन 1826 से लगभग 600 वर्षों तक चला, जब तक की अंग्रेजों ने असम पर कब्ज़ा नहीं कर लिया। 
  • चराइदेव, 1253 में चाओ लुंग सिऊ-का-फा द्वारा स्थापित अहोम राजवंश की पहली राजधानी थी। 
  • चराइदेव, ताई अहोम समुदाय की भाषा का एक शब्द है, जिसका पूरा अर्थ है - "दोई पहाड़ी पर स्थित एक प्रमुख शहर"।

भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल - UNESCO World Heritage Sites In India In Hindi 

UNESCO की विश्व धरोहर सूची में भारत में 40 विश्व धरोहर स्थल है जिनमें 32 सांस्कृतिक 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित स्थल शामिल हैं।

इनमें हड़प्पा शहर 'धोलावीरा (गुजरात) 2021 में 40वें स्थल के रूप में शामिल हुआ था। 

विश्व धरोहर स्थल संबंधित राज्य/क्षेत्र घोषित वर्ष
आगरा का किला उत्तर प्रदेश 1983
ताजमहल उत्तर प्रदेश 1983
अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र 1983
एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र 1983
कोणार्क सूर्य मंदिर उड़ीसा 1984
महाबलीपुरम के स्मारक तमिलनाडु 1984
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम 1985
मानस राष्ट्रीय उद्यान असम 1985
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान 1985
हम्पी के स्मारक समूह कर्नाटक 1986
खजुराहो के स्मारक समूह मध्यप्रदेश 1986
फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश 1986
गोवा के गिरिजाघर एवं कॉन्वेंट गोवा 1986
एलीफेंटा की गुफाएं महाराष्ट्र 1987
सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल 1987
पट्टादकल के स्मारक समूह कर्नाटक 1987
चोल मंदिर तमिलनाडु 1987, 2004
नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड 1988, 2005
सॉंची के बौद्ध स्तूप मध्यप्रदेश 1989
हुमायूं का मकबरा दिल्ली 1993
कुतुबमीनार एवं उसके स्मारक दिल्ली 1993
भारतीय पर्वतीय रेलवे दार्जिलिंग विभिन्न भारतीय राज्य 1999, 2005, 2008
बोधगया का महाबोधि मंदिर बिहार 2002
भीमबेटका की गुफाएं मध्यप्रदेश 2003
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस महाराष्ट्र 2004
चंपानेर – पावागढ़ पुरातत्व उद्यान गुजरात 2004
लाल किला दिल्ली 2007
जंतर – मंतर जयपुर, राजस्थान 2010
पश्चिमी घाट महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल 2012
राजस्थान के पहाड़ी दुर्ग राजस्थान 2013
ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान हिमालय प्रदेश 2014
रानी की वावड़ी गुजरात 2014
नालंदा विश्वविद्यालय बिहार 2016
कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान सिक्किम 2016
ली. कार्बुजिए के वास्तुशिल्प चंडीगढ़ 2016
अहमदाबाद के एतेहासिक शहर गुजरात 2017
मुंबई के विक्टोरियन ओर आर्ट डेको एनसेंबल महाराष्ट्र 2018
गुलाबी शहर जयपुर राजस्थान 2019
रामप्पा मंदिर तेलंगाना 2021
धोलावीरा गुजरात 2021


इन्हें भी देखे - 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area