अमेरिकी क्रांति क्या हैं? क्रांति के कारण, प्रमुख घटनाएँ और परिणाम | (American Revolution In Hindi)
अमेरिकी क्रांति (American Revolution In Hindi) विश्व इतिहास की एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटना हैं। इस क्रांति ने विश्व को नए मूल्यों रूबरू करवाया। इस क्रांति से उपजे विचारों ने विश्व में क्रांति के एक नए दौर की शुरुआत कर दी। अमेरिकी क्रांति इतिहास का एक महत्वपूर्ण टॉपिक हैं, इस कारण आज के इस आर्टिकल में इस क्रांति के बारे में विस्तार से जानेंगे।
विषयसूची
अमेरिकी क्रांति की पृष्ठभूमि - American Revolution In Hindi
अमेरिकी क्रांति विश्व इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना हैं। अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम का अविस्मरणीय संघर्ष इतिहास के अन्य जुझारू संघर्षों से भिन्न था क्योंकि यह संघर्ष न तो घोर गरीबी के कारण उत्पन्न असंतोष का परिणाम था और न सामंती व्यवस्था के बर्बर अत्यचारों के विरुद्ध एकजुट होने का परिणाम था। वस्तुतः यह शानदार संघर्ष, अमेरिकी उपनिवेशों द्वारा इंग्लैंड की इच्छा के विरुद्ध स्वतंत्रता कायम करने के लिए तथा इंग्लैंड द्वारा अपनाई गई कठोर औपनिवेशिक नीति के विरुद्ध था। इस दृष्टि से विश्व इतिहास में अमेरिका की क्रांति एक विशिष्ट घटना हैं।
कोलंबस से पूर्व अमेरिका
अमेरिका महाद्वीप की खोज क्रिस्टोफर कोलम्बस ने 1492 ई. में की थी। यह खोज एक आकस्मिक घटना थी।
1453 ई. में कुस्तुन्तुनिया के पतन के साथ ही यूरोप का पूर्वी देशों के साथ संपर्क टूट गया और उस समय यूरोप में पूर्वी देशों की वस्तुओं की अत्यधिक माँग थी। जिस कारण नए वैकल्पिक सामुन्द्रिक मार्गो की खोज की जाने लगी। नए वैकल्पिक मार्गों की खोज के क्रम में ही कोलम्बस, जो की भारत की खोज के लिए निकला था, ने अनजाने में ही अमेरिका की खोज कर दी। कोलम्बस ने अमेरिका महाद्वीप के मूल निवासियों को भारतीय समझा और उन्हें "रेड इंडियन्स" कहा।
यूरोपीय देशों के अमेरिका पहुंचने के कारण
- विस्तारवाद एवं औपनिवेशक भावना
- मसालों की खोज
- पश्चिमी सभ्यता और संस्कृति का प्रचार-प्रसार
- कीमती धातु प्राप्त करने के लिए
- चर्च के अत्याचारों से बचने के लिए
- यूरोप में जनसंख्या वृद्धि
अमेरिकी क्रांति के कारण
» ब्रिटिश औपनिवेशिक हित तथा अमेरिकी लोगों के हितों के बीच टकराहट
» मातृदेश इंग्लैंड के प्रति सहानुभूति की कमी
» बौद्धिक चेतना का विकास
» गवर्नर व स्थानीय विधान परिषद् में तनाव
» उपनिवेशियों का स्वातंत्र्य प्रेम
» इंग्लैंड का प्रारंभ में नगण्य हस्तक्षेप
» सप्तवर्षीय युद्ध (1757 ई. - 1763 ई.)
» सम्राट जॉर्ज तृतीय की गलत आर्थिक नीतियाँ
- शुगर एक्ट (1764 ई.)
- करेंसी एक्ट
- कवाटरिंग एक्ट (1765 ई.)
- स्टाम्प एक्ट (1765 ई.)
- चाय कर (1767 ई.)
अमेरिकी संघर्ष की प्रमुख घटनाएँ
बोस्टन हत्याकांड
न्यूयार्क विधानसभा को भंग कर देने के मुद्दे पर 5 मार्च 1770 ई. को अंग्रेज सैनिकों व नागरिकों में तनाव उत्पन्न हो गया। इस संघर्ष में 3 नागरिक मारे गए। इस हत्याकांड ने टाउनशेड करों को समाप्त करा दिया।
बोस्टन टी पार्टी (26 दिसंबर 1773 ई.)
ईस्ट इंडिया कंपनी ने जब ब्रिटिश संसद से अमेरिका में चाय बेचने का एकाधिकार माँगा तो उसे ये अधिकार दे दिया गया। यह कंपनी सामान्य दरों से कम दरों पर चाय बेचने जा रही थी जिससे अमेरिका का तस्करी व्यापार समाप्त हो जाता। जब चाय की पेटियों से भरे जहाज बोस्टन बंदरगाह पर पहुंचे तो "सैम्युअल एडम्स" और उसके साथियों ने जहाज पर हमला कर चाय की पेटियों को समुन्द्र में फेक दिया। इस घटना को 'बोस्टन टी पार्टी' के नाम से जाना जाता है। इस घटना से ब्रिटिश सम्राट बहुत गुस्सा हो गया और उसने पुरे बोस्टन को इसकी सजा देने के लिए 5 कानून बनाए -
- बोस्टन बंदरगाह को तब तक के लिए बंद कर दिया गया जब तक की चाय का हर्जाना नहीं दिया जाता।
- मेसाचुसेट्स के सांसदों को चुनने का अधिकार राजा को दिया गया।
- ब्रिटिश सैनिकों के ठहरने व खाने-पीने की पूर्ण व्यवस्था स्थानीय प्राधिकारियों पर डाल दी गई।
- हत्या व अन्य अपराधों की सुनवाई सम्बन्धी अधिकार इंग्लैंड या अन्य उपनिवेशों में चलाने का निर्णय लिया गया।
- कैथोलिक मतावलम्बियों को उपासना सम्बन्धी स्वतंत्रता दी गई।
प्रथम महाद्वीपीय कांग्रेस
इन कानूनों के विरोध में 5 सितम्बर 1774 ई. को एक सम्मेलन बुलाया गया तथा एक प्रतिनिधि मंडल इंग्लैंड भेजा गया।
द्वितीय महाद्वीपीय कांग्रेस
10 मई 1775 ई. को जॉन हैनकॉक को अध्यक्षता में द्वितीय महाद्वीपीय कांग्रेस का अधिवेशन फिलाडेल्फिया में किया गया। इस सम्मेलन में एकत्रित 13 उपनिवेशों ने 15 जून को जॉर्ज वाशिंगटन को महाद्वीपीय सेना का सेनापति नियुक्त कर दिया।
स्वतंत्रता का घोषणा पत्र
महाद्वीपीय कांग्रेस में रिचर्ड हेनरी ने अमेरिका की स्वतंत्रता का प्रस्ताव रखा। 4 जुलाई 1776 ई. को अमेरिका को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया।
इसके बाद अमेरिकी उपनिवेशों और ब्रिटेन के मध्य कई युद्ध हुए। फ्रांस ने भी अमेरिका की ब्रिटेन के खिलाफ सहायता की।
महत्वपूर्ण युद्ध
- ट्रेंटन युद्ध (1776 ई.) - इंग्लैंड की हार हुई
- सारागोटा युद्ध (1777 ई.) - इसमें भी इंग्लैंड की हार हुई
- यार्कटाउन युद्ध (1781 ई.) - इस युद्ध में अमेरिका ने फ्रांस की सहायता से ब्रिटिश सेनानायक को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया।
Post a Comment