Ads Area

विधि के द्वारा स्थापित, विधि के द्वारा निर्मित और विधि की उचित प्रक्रिया क्या है?


Procedure Established by Law in Hindi


विधि के द्वारा निर्मित प्रक्रिया क्या है? - What is the process created by law?

विधि के द्वारा निर्मित प्रक्रिया में संसद द्वारा बनी विधि को ही सर्वोच्च माना जाता है। यदि कोई परंपरा (ब्रिटेन के संदर्भ में) विधि की विरोधी है तो वह रद्द हो जाएगी। यह ब्रिटेन में लागू है और इसका परिणाम है - "संसद की सर्वोच्चता"। 


विधि के द्वारा स्थापित प्रक्रिया क्या है? - Procedure Established by Law in Hindi 

विधि के द्वारा स्थापित प्रक्रिया का अर्थ है संविधान सर्वोच्च होगा न की संसद की विधि। यदि संसद ऐसा कोई भी कानून बनाती है जो संविधान के खिलाफ/विरोधी/असंवैधानिक हो तो वह रद्द हो जाएगा। भारत ने इसे अपनाया है और इसे जापान से लिया गया है। इसका परिणाम है - "संविधान की सर्वोच्चता"। 


विधि की उचित/सम्यक प्रक्रिया क्या है? - Due Process of Law in Hindi

विधि की उचित प्रक्रिया से तात्पर्य है कि जो उचित है वही सही होगा चाहे संविधान में जो भी लिखा हो। उचित-अनुचित का निर्धारण न्यायपालिका स्वविवेक से करेगी और वे संविधान से भी ऊपर उठ सकती है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका में है और इसका परिणाम है - "न्यायपालिका की स्वतंत्रता"। 


भारतीय संविधान और राजव्यवस्था के अन्य लेख:


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area