Ads Area

सभी परीक्षाओं में पूछे जानें वाले महत्वपूर्ण India GK के प्रश्न | India GK In Hindi

आज के इस लेख में हम India GK के बारे में चर्चा करेंगे। India GK In Hindi से सम्बंधित कई ऐसे प्रश्न हैं जो लगभग सभी परीक्षाओं में सीधे तौर पर पूछे जाते हैं। आज हम आपको कई सारे ऐसे ही प्रश्नों के बारे में बताएंगे। इन प्रश्नों के अभ्यास के लिए हमने लेख के अंत में India GK Quiz भी शामिल की हैं ताकि आपकी इन प्रश्नों की तैयारी बेहतर ढंग से हो सके।  

India GK In Hindi



भारत सामान्य ज्ञान - India GK In Hindi 

प्राचीन काल से अब तक भारत को कई नामों से पुकारा गया है जैसे की -

  • प्राचीन काल में भारत के विशाल उपमहाद्वीप को 'भारतवर्ष' के नाम से जाना जाता था। 
  • आर्यों का निवास स्थल होने के कारण इसे 'आर्यवर्त' के नाम से भी जाना जाता था।
  •  पुराणों के एक सन्दर्भ में दुष्यंत और शंकुन्तला के पुत्र भरत के नाम पर इस भू-भाग का नाम 'भारत' पड़ा। 
  • मध्यकालीन फ़ारसी और अरबी इतिहास लेखकों ने इस देश को 'हिंद' अथवा 'हिंदुस्तान' कहा। 
वर्तमान में भारत के संविधान के अनुच्छेद 1 में देश का आधिकारिक नाम भारत / India है। 

भारत का आकार और भौगोलिक अवस्थिति - India general knowledge in hindi

  • भारत का कुल क्षेत्रफल लगभग 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। 
  • भारत क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का 7th सबसे बड़ा देश हैं। 
  • भारत की आकृति चतुष्कोणीय है। 
  • इसके उत्तर-दक्षिण की लम्बाई 3,214 किलोमीटर तथा पूर्व-पश्चिम की लम्बाई 2,933 किलोमीटर है। 
  • भारत की मुख्य भूमि, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित भारत की तट रेखा की कुल लम्बाई 7,517 km (7,516.6 km) है। 
  • भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई 15106.7 km है। 
  • भारत का अक्षांशीय विस्तार - 8°4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश
  • भारत का देशांतरीय विस्तार - 68°7' पूर्वी देशांतर से 97°25' पूर्वी देशांतर 
  • कर्क रेखा (23½° N) देश के लगभग मध्य से गुजरती है और देश को दो बराबर भागों (उत्तर-दक्षिण) में विभाजित करती है।  
  • कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती हैं - गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम। 
  • मानक समय रेखा एवं कर्क रेखा आपस में एक-दूसरे को छत्तीसगढ़ में काटती है। 
  • भारत का सबसे पूर्वी बिंदु - किबिथु (अरुणाचल प्रदेश) 
  • भारत का सबसे पश्चिमी बिंदु - गुहार मोती (गुजरात)
  • भारत का सबसे उत्तरी बिंदु - इंदिरा कॉल (लद्दाख)
  • भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु - इंदिरा प्वाइंट / पिग्मेलियन प्वाइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप)
  • भारत की मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणतम बिंदु - केप कोमोरिन (तमिलनाडु)
  • 82° 30' पूर्वी  देशांतर रेखा को भारतीय मानक समय (Indian Standard Time) माना जाता है जो भारत के 5 राज्यों (UP, MP, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश) से होकर गुजरती है।  
  • भारत के पूर्वी घाट (Eastern Ghats) और पश्चिमी घाट (Western Ghats) "नीलगिरि" में आकर मिलते है। 
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश - दिल्ली
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश - लक्षद्वीप
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य - उत्तर प्रदेश
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य - सिक्किम
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश - जम्मू-कश्मीर 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश - लक्षद्वीप 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य - राजस्थान 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य - गोवा 
  • उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य हैं जिसकी सीमा सर्वाधिक राज्यों से जुडी हुई हैं (8 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश)। 
  • भारत के 9 राज्यों तथा 4 केंद्रशासित प्रदेशों की सीमाएँ समुद्री तटरेखा से लगी हुई हैं। 
  • सर्वाधिक लंबी तटरेखा वाला राज्य - गुजरात 
  • सबसे छोटी तटरेखा वाला राज्य - गोवा 


समुद्री तट रेखा वाले राज्य और केंद्रशासित प्रदेश 

राज्य केंद्रशासित प्रदेश
गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव
 


भारत के राज्य और केंद्रशासित प्रदेश तथा उनकी राजधानी - Indian State And Capital In Hindi

भारत में कुल 28 राज्य व 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं -

राज्य (State) राजधानी (Capital)
राजस्थान जयपुर
गुजरात गांधीनगर
महाराष्ट्र मुंबई
गोवा पणजी
कर्नाटक बंगलुरु
केरल तिरुवनंतपुरम
तमिलनाडु चेन्नई
आंध्र प्रदेश अमरावती (विधायी)
ओडिशा भुवनेश्वर
पश्चिम बंगाल कोलकाता
पंजाब चंडीगढ़
हरियाणा चंडीगढ़
मध्य प्रदेश भोपाल
उत्तर प्रदेश लखनऊ
हिमाचल प्रदेश शिमला
उत्तराखंड देहरादून
बिहार पटना
छत्तीसगढ़ रायपुर
झारखंड राँची
तेलंगाना हैदराबाद
सिक्किम गैंगटोक
असम दिसपुर
अरुणाचल प्रदेश ईटानगर
नागालैंड कोहिमा
मणिपुर इम्फाल
मिजोरम आइजॉल
त्रिपुरा अगरतला
मेघालय शिलॉन्ग
 

भारत के केंद्रशासित प्रदेश -

केंद्रशासित प्रदेश (UT) राजधानी
लद्दाख लेह
जम्मू व कश्मीर श्रीनगर
दिल्ली नई दिल्ली
चंडीगढ़ चंडीगढ़
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव दमन
लक्षद्वीप कवारत्ती
पुडुचेरी पुडुचेरी
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पोर्ट ब्लेयर
 

भारत के पड़ोसी देश - India Neighbouring Countries In Hindi

भारत  की स्थलीय सीमाएँ 7 देशों से लगती हैं -

भारत के पड़ोसी देश
पाकिस्तान
अफगानिस्तान
चीन
नेपाल
भूटान
म्याँमार
बांग्लादेश
 

भारत व अन्य देशों के मध्य सीमा विभाजक रेखा 

विभाजक रेखा देश
रेडक्लिफ रेखा भारत-पाकिस्तान व भारत-बांग्लादेश
डुरंड रेखा भारत-अफगानिस्तान (वर्तमान में POK में स्थित है।)
मैकमोहन रेखा भारत-चीन
 

India GK अभ्यास प्रश्न 

सभी प्रश्नों को करने के बाद अंत में दिए गए Submit Button पर क्लिक कर के अपना Total Score और प्रश्नों का सही उत्तर Check कर सकते हो।  

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area