Ads Area

अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा, अंतर्राष्ट्रीय मानक समय, स्थानीय समय और समय कटिबंध की पूरी जानकारी

इस लेख में हम अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line), अंतर्राष्ट्रीय समय रेखा (International Time Line), समय कटिबंध (Time Zones), स्थानीय समय (Local Time) और अंतर्राष्ट्रीय मानक समय (International Standard Time) जैसी भूगोल की कुछ बेसिक Terms के बारे में आपको जानकारी देंगे। 

International Date Line, International Time Line

अंतर्राष्ट्रीय समय रेखा व अंतर्राष्ट्रीय मानक समय - International Time Line In Hindi and International Standard Time In Hindi 

1884 में USA के वाशिंगटन DC में हुए एक सम्मेलन में UK के लंदन शहर की 'ग्रीनविच वेधशाला' (Greenwich Observatory) से गुजरने वाली देशांतर रेखा/याम्योत्तर रेखा (Meridian) को 'प्रधान याम्योत्तर' (Prime Meridian) की संज्ञा दी गई। 


प्रधान याम्योत्तर (0°) का समय 'मानक समय' (Standard Time) कहलाता है। इसे 'ग्रीनविच ग्रीनिच मीन टाइम' (GMT) तथा Universal Time Coordinate (UTC) भी कहा जाता हैं। 


International Time Line In Hindi and International Standard Time In Hindi


चूँकि पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर चक्कर लगाती हैं तो वे स्थान जो प्रधान याम्योत्तर अर्थात 0° देशांतर रेखा के पूर्व में हैं, उनका समय ग्रीनिच समय से आगे होता हैं और जो पश्चिम में हैं उनका समय ग्रीनिच समय से पीछे होता हैं। 


देशांतर रेखाओं के मध्य समय के अंतर की गणना निम्नलिखित विधि द्वारा की जाती हैं -

पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घंटे में 360° घूम जाती है अर्थात 


1 घंटे में =  360°/24h  = 15°

और 4 मिनट में = 1°  घूमती हैं।


इसे एक उदाहरण से समझने का प्रयास करते हैं -

{ Ex. माना की जब ग्रीनिच रेखा पर दोपहर के 12 बजते हैं तब ग्रीनिच से 15° पूर्व और 15° पश्चिम में समय क्या होगा ?

जब पृथ्वी 1° देशांतर 4 मिनट में घूमती हैं तो 15° = 15 × 4 

= 60 मिनट या 1 घंटा 

अर्थात जब ग्रीनिच पर दोपहर के 12 बजते हैं तब 15° पूर्व का समय उससे 1 घंटा आगे होगा और वहाँ दोपहर का 1 बजा होगा। 


और जब ग्रीनिच रेखा पर दोपहर के 12 बजते हैं तब ग्रीनिच से 15° पश्चिम में समय होगा -

हम जानते हैं की ग्रीनिच रेखा से पूर्व की ओर चलने पर समय बढ़ता हैं और पश्चिम की ओर चलने पर समय कम होता जाता हैं  तो जब ग्रीनिच पर दोपहर के 12 बजते हैं तब 15° पश्चिम का समय उससे 1 घंटा पीछे होगा और वहाँ सुबह के 11 बजे होंगे। }

इस प्रकार हम किसी भी देशांतर का समय ज्ञात कर सकते हैं। 


ग्रीनिच रेखा पर स्थित देश 

ग्रीनिच रेखा पर स्थित देश
UK
फ्रांस
स्पेन
अल्जीरिया
माली
बर्किना फासो
घाना
टोगो


स्थानीय समय क्या होता हैं? - What Is Local Time In Hindi

प्रत्येक स्थान पर अपने देशांतर के अनुसार जो समय होता है, वह वहाँ का 'स्थानीय समय' कहलाता है। स्थानीय समय का सम्बन्ध मध्याह्न - कालीन (दिन के मध्य का समय) सूर्य की ऊँचाई से है।

प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत 


एक ही देशांतर रेखा पर स्थित सभी नगरों का समय एक ही होता हैं अतः उनके स्थानीय समय में कोई अंतर नहीं होता। किन्तु पूर्व-पश्चिम स्थित नगरों या कहें की अलग-अलग देशांतरों पर स्थित नगरों का मध्याह्न समय भिन्न-भिन्न होता है इस कारण उनके स्थानीय समय में भी अंतर होता है। 


प्रामाणिक समय/मानक समय क्या होता हैं? - What Is Standard Time In Hindi

जैसा की हमने ऊपर बताया की अलग-अलग देशान्तरों का समय भिन्न-भिन्न होता है तो ऐसे में यदि हम यात्रा करके एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं तो समय में अंतर पड़ जाता हैं और ऐसी अवस्था में समय को ठीक रखने के लिए पूर्व या पश्चिम की यात्रा करने पर अपनी घड़ी को प्रत्येक देशांतर को पार करने पर 4 मिनट आगे या पीछे करना पड़ेगा। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रत्येक राष्ट्र में वहां का प्रामाणिक समय माना जाता है। 


प्रामाणिक समय के लिए प्रत्येक देश में किसी एक देशांतर रेखा को 'प्रामाणिक देशांतर रेखा' मान लिया जाता है और देश के सभी नगरों की घड़ियों का समय उस प्रामाणिक देशांतर रेखा पर स्थित नगर के समय के अनुसार मिला लिया जाता है।  इस तरह जब किसी विशेष स्थान का समय सारे देश में माना जाये तो वह उस देश का प्रामाणिक समय/मानक समय/राष्ट्रीय मानक समय (Standard Time) कहलाता है।   

What Is Standard Time In Hindi, Indian standard time in hindi


  • 82½° पूर्वी देशांतर रेखा को भारत की प्रामाणिक देशांतर रेखा/मानक समय रेखा (Indian Standard Time - IST) माना जाता है जो की ग्रीनिच रेखा से 5½ घंटे आगे है। 
  • मानक समय रेखा और कर्क रेखा एक-दूसरे को छत्तीसगढ़ में काटती है। 
  • भारत की मानक समय रेखा उत्तर प्रदेश के 'मिर्ज़ापुर' से होकर गुजरती हैं।


मानक समय रेखा पर स्थित भारत के राज्य :- 

मानक समय रेखा पर स्थित भारत के राज्य
उत्तर प्रदेश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
आंध्र प्रदेश
ओडिशा
 

किसी देश की प्रामाणिक देशांतर रेखा का निर्धारण कैसे किया जाता है?

किसी देश को अपने यहाँ का समय निर्धारित करने के लिए अपने यहाँ से गुजरने वाली याम्योत्तरों/देशांतर रेखाओं में से कम से कम एक याम्योत्तर का चयन करना पड़ता है। यह याम्योत्तर 7½ का गुणक होना चाहिए। चयनित याम्योत्तर का समय प्रधान याम्योत्तर के समय से समायोजित कर लिया जाता है। 


AM व PM क्या है?

AM - Ante Meridiem (दोपहर से पहले)
PM - Post Meridiem (दोपहर के बाद)


समय कटिबंध - Time Zones In Hindi 

यदि किसी देश का विस्तार पूर्व-पश्चिम में अधिक हैं तब उस देश का एक प्रामाणिक समय रखने से काम नहीं चल सकता क्योंकि ऐसे में पूर्व में स्थित स्थान और पश्चिम में स्थित स्थान के समय में 4-5 घंटे का अंतर पड़ जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए पूरी पृथ्वी को 24 भागों में बाँट दिया गया हैं। ऐसे प्रत्येक भाग को समय-कटिबंध कहते है। प्रत्येक समय कटिबंध में एक ही प्रामाणिक समय रहता हैं।    

 

Time Zones In Hindi
Image source: commons.wikimedia

पृथ्वी को 24 समय-कटिबंधो में इसलिए बांटा गया हैं ताकि प्रत्येक समय क्षेत्र में 1-1 घंटे का अंतर रहे। प्रत्येक क्षेत्र में 15° देशांतर होते हैं।  24 × 15 = 360 


महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत क्या है?


कनाडा का पूर्व-पश्चिम में अधिक विस्तार है, अतः उसको 5 समय कटिबंधों में बाँट दिया गया है। प्रत्येक कटिबंध में एक केंद्रीय मध्याह्न रेखा होती है जिसका स्थानीय समय ही उस सम्पूर्ण कटिबंध का प्रामाणिक समय माना जाता है।


  • संयुक्त राज्य अमेरिका में 4 तथा रूस में 11 समय कटिबंध हैं।    

 

अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा - International Date Line In Hindi 

जैसा की हम जानते हैं की प्रधान मध्याह्न रेखा/ग्रीनिच रेखा से पूर्व की ओर यात्रा करने पर प्रति देशांतर 4 मिनट का समय बढ़ता है तथा पश्चिम की और चलने पर प्रति देशांतर 4 मिनट का समय घटता है। ऐसे हम यदि हम पूरी पृथ्वी (360° = 180°पू. + 180° प.) की परिक्रमा करें तो हम अपनी घड़ी का समय 24 घंटे आगे कर चुके होंगे और इस प्रकार हमें एक दिन का अंतर प्राप्त होता है। जब हम पूर्व से पश्चिम की यात्रा करते है तो एक दिन घट जायेगा और पश्चिम से पूर्व की यात्रा करने पर एक दिन बढ़ जायेगा। 

International Date Line In Hindi


इस समस्या का समाधान करने के लिए अलग-अलग राष्ट्रों ने एकमत होकर 180° देशांतर रेखा के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा निश्चित कर ली। इस रेखा से ही दिन का निकलना माना जाता हैं। 


यदि इस अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को पश्चिम से पूर्व पार किया जाता है तब पार करने के बाद 1 दिन घटा दिया जाता है और जब इसे पूर्व से पश्चिम पार किया जाता है तब पार करने के बाद 1 दिन बढ़ा दिया जाता है। 



उदाहरण - यदि पूर्व (उत्तर अमेरिका) में आज सोमवार हैं तो अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को पूर्व से पश्चिम (एशिया) पार करने पर पश्चिम में मंगलवार होगा और वहीं यदि पश्चिम में आज सोमवार हैं तो अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को पार करने के बाद पूर्व में रविवार होगा। 


  • अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा प्रशांत महासागर से गुजरती है। यह किसी भी स्थलीय भाग से नहीं गुजरती है। 

 अभ्यास प्रश्न 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area