Ads Area

मध्य एशिया की खिरगीज जनजाति के बारे में पूरी जानकारी - Kirghiz Janjati

इस लेख में मध्य एशिया की Kirghiz Janjati (Kirghiz Tribe In Hindi) के निवास क्षेत्र, नृजातीय गुण, अर्थव्यवस्था, समाज आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई हैं। 

Kirghiz Janjati (Kirghiz Tribe In Hindi)


Kirghiz Janjati का निवास क्षेत्र - Kirghiz Tribe Habitat In Hindi

Kirghiz, मध्य एशिया में दक्षिणी थ्यानशान (तियाँ शान) और पामीर पर्वत-पठार श्रृंखला में निवास करने वाली जनजाति हैं। खिरगीज लोगों का परम्परागत निवास क्षेत्र थ्यानशान और पामीर के उच्च पठार से पूर्वी कज्जाक तक हैं। 17वीं सदी के मध्य तक ये लोग निम्न क्षेत्रों में निवास किया करते थे, किन्तु पिछले 300 वर्षों में रूसियों द्वारा इन्हें उच्च पठारी भागों के एकांत क्षेत्रों की ओर धकेल दिया गया है। 

Kirghiz Janjati map

ठंडी ग्रीष्म ऋतु और ठंडी रात्रियाँ खिरगीज जनजाति के निवास क्षेत्र की विशेषता हैं। यहाँ वर्षा कम होती हैं जिस कारण यहाँ केवल घास और कुछ छोटे-छोटे पौधे पाए जाते हैं। यहाँ स्टेपी के विस्तृत घास के मैदान वर्षपर्यंत उपलब्ध रहते हैं। 


खिरगीज जनजाति के नृजातीय गुण - Ethnic Characteristics Of kyrgyz Tribe In Hindi 

खिरगीज लोगों के रीति-रिवाज और जीवन-शैली का कज्जाकों से निकट का संबंध है इस कारण रुसी लोग प्रायः कज्जाक लोगों को भी खिरगीज कह देते हैं किन्तु दोनों में काफी अंतर हैं। थ्यानशान खिरगीजों को रूसियों द्वारा 'कारा खिरगीज' (काला खिरगीज) कहा जाता हैं। 

  • खिरगीज लोग मंगोल और तुर्क जातियों का मिश्रित रूप हैं। 
  • ये नाटे कद, हस्टपुष्ट शरीर और पीली चमड़ी के होते हैं। 
  • इनके बाल काले और मोटे होते है। 

खिरगीज लोगों की अर्थव्यवस्था - Economy 

खिरगीज लोग भेड़, खाद्यान्न, वस्त्र और बर्तनों का घोड़ों से वस्तु विनिमय करते हैं। वस्तु विनिमय द्वारा ही ये लोग अन्य वस्तुएँ जैसे की आटा, जौ, चाय और कॉफी आदि खरीदते हैं। 


पशुधन - Livestock 

  • खिरगीज लोग बहुत कम पशु रखते हैं। ये लोग घोड़े रखते हैं जो की मंगोलियन नस्ल के छोटे और हस्टपुष्ट होते हैं।
  • ये लोग ऊँट भी रखते है किन्तु उनकी संख्या बहुत ही कम होती हैं क्योंकि इस प्रदेश की जलवायु और वहाँ का धरातल, ऊँटों के लिए अत्यधिक कठोर होता हैं। 
  • याक का उपयोग ये लोग बोझा ढोने के लिए करते है। 

खिरगीजों का आश्रय स्थल - Shelter 

खिरगीजों के तम्बू को स्थानीय भाषा में 'युर्ट' (Yurt) कहा जाता हैं जो प्रायः गोलाकार आकृति में होते हैं, जिसकी दीवारें लम्बाकार और छत गुम्बदाकार होती हैं। तम्बुओं को लगाने और उनको गिराने का काम स्त्रियों और निर्धन आश्रितों द्वारा किया जाता है। 


खिरगीज लोगों का सामाजिक जीवन - Social Life 

  • खिरगीज लोग मुस्लिम धर्म (सुन्नी) के अनुयायी होते हैं। 
  • इनका भोजन, वस्त्र और जीवन-शैली इनकी आस्था से अत्यधिक प्रभावित होती हैं। 
  • ये लोग एक लंबा चोगा धारण करते हैं, जिसे 'कफ्तान' कहा जाता है।  
  • निर्धन खिरगीज अपने वस्त्र ऊंट के बालों से स्वयं ही तैयार करते है। 
  • ये लोग चमड़े से बने जूते पहनते है। 
  • लड़कों का खतना किया जाता हैं और प्रायः पुरुष अपने सिर मुंड़वाते हैं।
  • खिरगीज लोगों में मुखिया का पद वंशानुगत होता है। 
  • इन लोगों में विशेषाधिकार प्राप्त कोई वर्ग नहीं होता है। 
  • इनके परिवार में पिता-पुत्र, उनकी पत्नियां और नौकर सम्मिलित होते है। 

इन्हें भी देखे :-  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area