Ads Area

जापान, फिलीपींस तथा इंडोनेशिया द्वीप समूहों का निर्माण कैसे हुआ? - जाने पूरी प्रक्रिया

दोस्तों, आज हम एशिया (Asia) के 3 द्वीपीय देशों जापान (Japan), फिलीपींस (Philippines) तथा इंडोनेशिया (Indonesia) के निर्माण की प्रक्रिया को जानेंगे। इन द्वीपीय देशों के निर्माण के बारे में अलग-अलग विद्वानों की अलग-अलग मान्यताएँ हैं। किन्तु हम इस लेख में सबसे ज्यादा मान्य सिद्धांत "प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत" द्वारा इनके निर्माण की जो व्याख्या दी गयी हैं उस पर चर्चा करेंगे। 

जापान, फिलीपींस तथा इंडोनेशिया द्वीप समूहों का निर्माण कैसे हुआ?,

जापान द्वीप समूहों का निर्माण - How were the Islands of Japan formed In Hindi

जापान द्वीप समूहों के अंतर्गत उत्तर से दक्षिण क्रमशः होकेडो (Hokkaido), होंशु (Honshu), क्यूशू (Kyushu), शिकोकू (Shikoku), रिक्यू (Ryukyu) आदि द्वीप समूह स्थित हैं। इन द्वीपों की उत्पत्ति में निम्नलिखित प्लेटों के अभिसरण का योगदान हैं -

  1. प्रशांत महासागरीय प्लेट 
  2. फिलीपींस महासागरीय प्लेट 
  3. यूरेशियाई प्लेट का महासागरीय भाग/जापान सागर प्लेट 

इस प्रकार जापान द्वीप समूह का निर्माण प्लेट अभिसरण का परिणाम है।

जापान द्वीप समूहों का निर्माण - How were the Islands of Japan formed In Hindi


द्वीपों के उत्तरी भाग के निर्माण में प्रशांत महासागरीय प्लेट का क्षेपण, यूरेशियाई प्लेट के महासागरीय भाग में हुआ जहाँ "जापान गर्त" पायी जाती हैं।

इसके मध्य भाग का निर्माण प्रशांत महासागरीय प्लेट के फिलीपींस प्लेट में क्षेपित होने से हुआ है, जहाँ "ईजू गर्त (Izu Trench)" निर्मित हुई हैं। 

वहीं दक्षिणी भाग के निर्माण में फिलीपींस प्लेट, यूरेशियाई प्लेट में क्षेपित हुई है तथा क्षेपण क्षेत्र में "रिक्यू गर्त" की उपस्थिति हैं। 


होंशु दीपों में वलित पर्वतों के कई लक्षण पाए जाते हैं किन्तु भूगर्भवेत्ताओं के अनुसार जापान के द्वीप समूह मुख्यतः ज्वालामुखी द्वीप समूह है। यह क्षेत्र ज्वालामुखी गतिविधियों के साथ-साथ भूकंप व सुनामी ग्रस्त क्षेत्र भी हैं। 


इंडोनेशिया द्वीप समूहों का निर्माण - How Were The Indonesia Islands Formed In Hindi 

इंडोनेशिया तथा फिलीपींस द्वीप समूहों के निर्माण में महासागरीय - महासागरीय प्लेट अभिसरण का योगदान हैं। यूरेशियाई प्लेट का दक्षिण-पूर्वी भाग "सुण्डा प्लेट" कहलाता हैं, जो की महासागरीय प्लेट है। 


कुछ विद्वानों का मानना हैं की इंडोनेशिया के वर्तमान द्वीप अतीत में यूरेशिया के स्थलभाग से जुड़े हुए थे। हिमयुग (Iceage) की समाप्ति के बाद महासागरीय जलस्तर बढ़ने से ये भाग जलमग्न हो गए और वर्तमान में द्वीपों के रूप में पाये जाते हैं। 

इंडोनेशिया द्वीप समूहों का निर्माण - how were the Indonesia islands formed in hindi


किन्तु इन द्वीपों की उत्पत्ति की सर्वाधिक विश्वसनीय व्याख्या प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत द्वारा की गई हैं। इसके अनुसार इंडोनेशिया द्वीप समूह का निर्माण इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट के महासागरीय भाग और सुण्डा महासागरीय प्लेट के अभिसरण से हुआ हैं। इसमें इंडो-ऑस्ट्रलियाई प्लेट का क्षेपण हुआ हैं तथा यह क्षेत्र ज्वालामुखी और भूकंपीय गतिविधियों से ग्रस्त क्षेत्र हैं। इंडोनेशिया के अधिकांश द्वीप ज्वालामुखी प्रक्रिया से निर्मित हैं। यद्यपि कई द्वीप वलित पर्वतों की विशेषताओं वाले भी हैं। 


फिलीपींस द्वीप समूहों का निर्माण - How Were The Philippine Islands Formed In Hindi 

फिलीपींस द्वीप समूहों का निर्माण - how were the philippine islands formed In Hindi


फिलीपींस द्वीप समूहों के निर्माण में फिलीपींस महासागरीय प्लेट का क्षेपण यूरेशियाई प्लेट के महासागरीय भाग में हुआ है। अवसादों के वलन व ज्वालामुखी क्रियाओं के कारण फिलीपींस द्वीपीय चाप अस्तित्व में आया है। यह भी भूकंपग्रस्त क्षेत्र हैं।  

 

इन्हें भी देखे - 

पृथ्वी की आंतरिक संरचना की संपूर्ण जानकारी 

भू-चुंबकत्व क्या हैं और कैसे बनता हैं?

सागर नितल प्रसरण सिद्धांत की पूरी जानकारी 

18वीं सदी का भारत 

सामंतवाद, सर्वव्यापी चर्च व्यवस्था और पवित्र रोमन साम्राज्य 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area