Ads Area

संविधान और राजव्यवस्था से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण शब्दावलियां | Polity Important Terminology in Hindi

 इस लेख में हम संविधान और राजव्यवस्था से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण शब्दावलियों (Polity and Constitution Important Terminology in Hindi) के बारे में जानेंगे। 


Polity Important Terminology in Hindi



Table of Content



1. 'विविधता' क्या होती है? - What is Diversity?

लोगों के बीच धर्म, भाषा, खान-पान आदि के आधार पर होने वाली भिन्नता को विविधता कहते है। 


2. 'असमानता' क्या होती है? - What is Inequality in Society?

असमानता किसी समाज के सदस्यों के बीच संसाधनों व अवसरों के असमान या अन्यायपूर्ण वितरण को संदर्भित करती है। असमानता का अर्थ अलग-अलग लोगों के लिए और अलग-अलग सन्दर्भों में अलग-अलग हो सकता है। 

असमानता कई प्रकार की होती है - आर्थिक असमानता, सामाजिक असमानता, राजनैतिक असमानता आदि। 



3. भेदभाव क्या होता है? - What is Discrimination in Hindi

जब किसी व्यक्ति को धर्म, जाति, लिंग या क्षेत्रीयता आधार पर किसी सुविधा से वंचित रखा जाता है, तो इसे भेदभाव कहते है। 



4. गरिमा/मर्यादा का अर्थ क्या है? - What is Dignity?

गरिमा या मर्यादा का अर्थ अपने आप को और दूसरे व्यक्ति को सम्मान योग्य समझने से है। 



5. पूर्वाग्रह क्या होता है? - What is Prejudice in Hindi?

जब कोई किसी के बारे में पहले से ही नकारात्मक धारणा बना लेता है तो ऐसी सोच को पूर्वाग्रह कहते है। 



6. रूढ़िबद्ध धारणा क्या है? - Stereotype in Hindi

जब किसी व्यक्ति को एक खास छवि में बांध देते है या उसके बारे में पहले से ही कोई धारणा पाल लेते है तो इसे रूढ़िबद्ध धारणा कहते है। 



7. समाजीकरण क्या है? - What is Socialization in Hindi

वह प्रक्रिया जिसके माध्यम से मनुष्य समाज के विभिन्न व्यवहार, रीति-रिवाज, गतिविधियां आदि सीखता है, समाजीकरण कहलाता है। 



8. अस्मिता क्या होती है? - What is Identity?

यह एक प्रकार से स्वयं के होने यानि अपने अस्तित्व के प्रति जागरूकता का भाव है। 



9. अवमूल्यित क्या होता है? - What is Devaluation?

जब कोई अपने काम के लिए अपेक्षित मान्यता या स्वीकृति नहीं पाता है, तब वह स्वयं को अवमूल्यित महसूस करता है। 



10. रिट/प्रादेश क्या है? - What is Writ in Hindi?

न्यायालय द्वारा जारी विशेष आदेश, रिट/प्रादेश कहलाता है। 



11. बंदी प्रत्यक्षीकरण क्या है? - What is Habeas Corpus in Hindi?

बंदी प्रत्यक्षीकरण के द्वारा न्यायालय किसी गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय के सामने प्रस्तुत करने का आदेश देता है। यदि गिरफ्तारी का तरीका गैर-कानूनी या असंतोषजनक हो तो न्यायालय व्यक्ति को छोड़ने का आदेश दे सकता है। 



12. परमादेश क्या है? - What is Mandamus in Hindi?

यह आदेश तब जारी किया जाता है जब न्यायालय को लगता है की कोई सार्वजनिक पदाधिकारी अपने क़ानूनी व संवैधानिक दायित्वों का पालन नहीं कर रहा है और इससे किसी व्यक्ति का मौलिक अधिकार प्रभावित हो रहा है। 



13. निषेध आदेश क्या है? - What is Prohibition in Hindi?

जब कोई निचली अदालत अपने अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण करके किसी मुकदमे की सुनवाई करती है तो उच्च या सर्वोच्च न्यायालय उसे ऐसा करने से रोकने के लिए यह आदेश जारी करती है। 



14. अधिकार पृच्छा क्या है? - What is Qua Warranto in Hindi?

जब न्यायालय को लगे की कोई व्यक्ति ऐसे पद पर नियुक्त हो गया है जिस पर उसका क़ानूनी हक़ नहीं है, तो न्यायालय उसे इस आदेश के द्वारा काम करने से रोकता है। 



15. उत्प्रेषण रिट क्या है? - What is Certiorari in Hindi?

जब कोई निचली अदालत या सरकारी अधिकारी बिना अधिकार के कोई काम करता है, तो न्यायालय उसके समक्ष विचाराधीन मामलों को उससे लेकर उत्प्रेषण द्वारा उसे ऊपर की अदालत या अधिकारी को हस्तांतरित कर देता है। 


भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार:


अन्य महत्वपूर्ण लेख:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area