Ads Area

बादल क्या है? इनका निर्माण कैसे होता है? और इनके प्रकार | Clouds In Hindi

आज के इस लेख में हम जानेंगे की बादल क्या है? इनका निर्माण कैसे होता है? और इनके प्रकार (Clouds In Hindi)

Clouds In Hindi

बादल क्या है? - Clouds In Hindi 

वायुमंडल में स्वतंत्र रूप से उपस्थित जलकणों या हिमकणों के समूह जिनका निर्माण वायुमंडल में अंतर्निहित जलवाष्प के संघनन के फलस्वरूप होता है, 'बादल' (Cloud) कहलाते हैं। 


Badal Kaise Bante Hain? - How Clouds Are Formed In Hindi

जब उष्ण, आर्द्र और अस्थिर वायु आरोहित (ऊपर उठती है) होती है। यदि शुष्क रुद्धोष्म ताप पतन दर का मान, पर्यावरणीय ताप पतन दर (DALR<ELR) से कम होता है, तब वायु का निरंतर आरोहण होता है और वायु अंततः अपने ओसांक को प्राप्त कर संतृप्त हो जाती है तथा संतृप्त अवस्था के उपरांत वायु जल की बूंदों या बर्फ के कणों के रूप में जलवाष्प का निष्कासन करती है जो वायुमंडल में उपस्थित आर्द्रताग्राही नाभिकों (धूलकणों, निलंबित कणों) पर बैठकर वायुमंडल में निलंबित तंत्र का निर्माण करती है इस तंत्र को ही बादल कहते है। 


बादलों के प्रकार - Types Of Clouds In Hindi

बादलों का वर्गीकरण सामान्यतः ऊँचाई, विस्तार, घनत्व, पारदर्शिता एवं रूप-रंग के आधार पर किया गया है। 

Types Of Clouds In Hindi
बादलों के प्रकार

स्वरूप की आधार पर बादलों का वर्गीकरण

  1. पक्षाभ बादल (Cirrus Clouds)
  2. स्तरी बादल (Stratus Clouds)
  3. कपासी बादल (Cumulus Clouds)
  4. वर्षा बादल (Nimbus Clouds)

1. पक्षाभ बादल (Cirrus Clouds)

  • ये सफेद रंग के पंखों की समान प्रतीत होने वाले बादल है जो पतले एवं विस्तृत रूप में बिखरे हुए होते हैं। 
  • यह सर्वाधिक ऊंचाई वाले बादल होते हैं। 
  • ये कम सघन होते है जिस कारण सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक बिना रुकावट के पहुंचता है। 
  • इन बादलों का निर्माण बर्फ के क्रिस्टलों से होता है जिस कारण इन्हें "मोती की माला" भी कहा जाता है। 

2. स्तरी बादल (Stratus Clouds)

  • इन बादलों का क्षैतिज विस्तार सर्वाधिक होता है। 
  • ये परतदार बादल होते हैं। 

 
3. कपासी बादल (Cumulus Clouds)

  • यह बादल साफ़ मौसम के सूचक होते हैं, इनका विस्तार एवं सघनता अधिक होती है
  • आकाश में ये रुई के ढेर के समान दिखाई देते हैं। 


4. वर्षा बादल (Nimbus Clouds)

  • यह बादल काले रंग के होते हैं जो लगातार वर्षा या हिमवर्षा करते हैं। 
  • ये अत्यधिक सघन होते है जिस कारण धरातल पर अंधेरा छा जाता है, क्योंकि ये सूर्य की किरणों के लिए अपारदर्शी होते हैं


ऊंचाई के आधार पर बादलों का वर्गीकरण

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने बादलों को ऊँचाई व अन्य विशेषताओं के आधार पर बादलों के 10 प्रकार का निर्धारण किया है -
  1. उच्च ऊँचाई वाले बादल - (6 km - 12 km) 
  2. मध्यम ऊँचाई वाले बादल - (2 km - 6km)
  3. कम ऊँचाई वाले बादल - (2 km से कम) 
  4. ऊर्ध्वाधर बादल   

1. उच्च ऊँचाई वाले बादल

A. पक्षाभ बादल - Cirrus Clouds

  • यह सर्वाधिक ऊंचाई पर बर्फ कणों से बनने वाले सफेद बादल है। 
  • यह सफेद पक्षी के पंखों की तरह तथा रेशम के धागों की तरह दिखाई पड़ते हैं। 
  • ये साफ़ मौसम की सूचना देते हैं, किंतु यदि इनमें हुक जैसी संरचना का निर्माण हो जाए तब ये चक्रवात आगमन की सूचना देते हैं। 
  • इनका एल्बिडो अधिक होता है। 

B. पक्षाभ स्तरी बादल - Cirrus Stratus Clouds

  • यह सफेद झीनी चादर की तरह होते हैं। 
  • ये सूर्य एवं चंद्रमा के चारों ओर आभामंडल का निर्माण करते हैं। 
  • ये चक्रवात आगमन की सूचना देते हैं। 

C. पक्षाभ कपासी बादल - Cirrus Cumulus Clouds

  • ये रुई के छोटे-छोटे गोलों की तरह होते हैं, इन्हें "मैकेरल बादल" भी कहते है। 

2. मध्यम ऊँचाई वाले बादल

A. मध्यस्तरी बादल - Altostratus Clouds

  • इन बादलों से वर्षा संभावना होती है। 
  • ये चादर की तरह सूर्य व चन्द्रमा को ढकते है किन्तु आभामंडल का निर्माण नहीं करते है। 

B. मध्यकपासी बादल - Altocumulus Clouds

  • ये पक्षाभ कपासी बादलों की तुलना में अधिक सघन होते है। 
  • इन्हें पताका बादल भी कहते हैं। 

3. कम ऊँचाई वाले बादल 

A. वर्षा स्तरी बादल - Nimbus Stratus Clouds

  • ये गहरे रंग के बादल होते है जो चादर की तरह आकाश के एक बड़े भाग को ढक लेते है। 
  • इनसे मध्यम व तीव्र वर्षा होती है 

B. स्तरी बादल - Stratus Clouds

  • ये भी चादर की तरह आसमान में फैले होते है। 

C. स्तरी कपासी बादल - Stratus Cumulus Clouds

  • ये रुई के बड़े-बड़े गोलों की तरह सघन बादल होते हैं। 

4. ऊर्ध्वाधर बादल 

A. कपासी बादल - Cumulus Clouds

  • ये रुई के ढेर की तरह दिखाई पड़ते है। 
  • इनका आधार समतल व शीर्ष गुंबदाकार होता है। 
  • इनसे प्रायः वर्षा नहीं होती पर इनमें गर्जना जरूर होती हैं। 

B. कपासी वर्षा बादल - Cumulusnimbus Clouds

  • ये सघन और स्तंभाकार बादल होते है, इन्हें 'तड़ितझंझा' कहा जाता है।  
  • इनसे कम समय में बिजली की चमक, बादलों की गरज और तेज पवनों के साथ मूसलाधार वर्षा होती हैं। 

भूगोल के अन्य Topics :

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area